मुरादाबाद। राजकीय हाई स्कूल वीरपुर वरियार के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को वानप्रस्थ आश्रम और हर्बल पार्क का शैक्षिक भ्रमण किया। वानप्रस्थ आश्रम में पवन चड्डा ने विद्यार्थियों को बताया कि जिंदगी में अपार सफलता हासिल करने के बाद भी अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान अवश्य करना चाहिए। आश्रम की प्रभारी नूतन गुप्ता ने कहा कि संस्कार सबसे बड़ी पूंजी है। इन्हें हमेशा अपने आचरण में बनाए रखना चाहिए। इसके बाद हर्बल पार्क भ्रमण से विद्यार्थियों ने पौधों का रखरखाव करना सीखा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अल्का राज, कार्यक्रम की नोडल प्रभारी कुमारी दीपिका उपस्थित रहीं। संवाद