फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शतरंज की बिसात पर विद्यार्थियों ने खूब दाैड़ाए दिमागी घोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सुबह का समय, केसीएम स्कूल का परिसर और उसमें बिछी शतरंज की बिसात... मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित मुरादाबाद शतरंज प्रतियोगिता का। डीआईजी मुनिराज जी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद शहर के होनहार खिलाड़ियों ने अपने दिमागी बल से शतरंज के खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसी तरह टाइनी टाॅट्स स्कूल में भी बच्चों ने शतरंज के बोर्ड पर एक-एक चाल सोच-समझकर चली और अपनी बाैद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई, जो 17 मई तक विभिन्न स्कूलों में होगी। इसका ग्रैंड फिनाले 18 मई को होगा। प्रतियोगिता में बुधवार को पहले दिन केसीएम स्कूल और टाइनी टॉट्स स्कूल में मुकाबले खेले गए, जहां करीब 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि डीआईजी मुनिराज जी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
दोनों ही स्कूलों में दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित हुई। पहले जूनियर वर्ग (12 वर्ष से कम) की स्पर्धा हुई और फिर सीनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) के मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों ही वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। कई मैच बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता के लिए दोनों स्कूलों में विशेष व्यवस्था की गई थी। छात्रों को खेल के अलावा खेल भावना, अनुशासन और रणनीति की सीख भी दी गई। इस माैके पर जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत सरन भी माैजूद रहे।
विज्ञापन


-
- अमर उजाला की यह पहल शानदार है। संस्था ने इस प्रतियोगिता में हमें भी हिस्सा बनाया, यह गर्व की बात है। प्रतियोगिता के मैच के दौरान बच्चों में मानसिक सजगता और आत्मविश्वास नजर आया, यह वाकई प्रशंसनीय है। - सुरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, केसीएम स्कूल
- बच्चों के मानसिक विकास के लिए शतरंज जैसे खेल बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों को एक मंच मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। अमर उजाला की यह पहल बेहद सराहनीय है। - डॉ. इंदु पारिख, प्रधानाचार्य, टाइनी टॉट्स स्कूल
-
- मैंने पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बहुत अच्छा अनुभव रहा। - ध्रुव चौहान
- मुझे शतरंज बहुत पसंद है। आज का मुकाबला काफी कठिन था। मैंने अच्छा खेल खेला। मुझे बहुत मजा आया। - इल्मा
- मैं दो दिन से इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही थी। शतरंज का खेल मेरा पसंदीदा खेल है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने जीत दर्ज की है। - कशिश सिद्दीकी
- शतरंज खेलना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। इस प्रतियोगिता में मैंने अच्छा खेला। - दिव्य



- यह बने विजेता
टाइनी टाॅट्स कॉलेज
सीनियर वर्ग - प्रणव जैन, अभिषेक गौर, पारस कुमार यादव
जूनियर वर्ग - इंशा सिद्दीकी, कशिश सिद्दीकी, विनायक गौर

केसीएम स्कूल
सीनियर वर्ग - आरुष गुप्ता, देवांश तिवारी, देवास पटेल
जूनियर वर्ग - आयुष गुप्ता, शौर्य वर्धन गौर, युवराज सिंह

-
आज यहां खेले जाएंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल और आरआरके इंटर कॉलेज में मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ही स्कूलों में सुबह नौ बजे से मैच शुरू होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें