फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चैंपियनशिप में कांठ के विद्यार्थियों का रहा दबदबा

Sat, 25 Jul 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बिजनौर के नजीबाबाद स्थित बुलानी पब्लिक स्कूल में 20 से 23 जुलाई तक हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन- 1 आर्चरी चैंपियनशिप में कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।परिणाम स्वरूप अंडर 17 रिकर्व बॉयज टीम से स्पर्श ठाकुर, सिद्धार्थ गुर्जर और कुशाग्र में स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर 17 कंपाउंड बॉयज टीम के उत्कर्ष तोमर, मोहम्मद नोफील व मोहम्मद आरिश ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय के आर्चरी कोच संजीत चौधरी और प्रिंसी चंडीला ने बताया कि इन सभी बच्चों का सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय की अंडर 14 मिक्स्ड कंपाउंड टीम के खिलाड़ियों जानवी चौधरी एवं विद्यांश ने इसी प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अगले वर्ष नेपाल में आयोजित होने वाली नेपाल आर्चरी चैंपियनशिप 2026-27 के लिए क्वालीफाई किया है। शुक्रवार को राजेंद्रा एकेडमी की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनका उत्साह वर्धन करते हुए सीबीएसई नार्थ जोन-1 आर्चरी के सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें