फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर को तबादले को निरस्त करने की मांग को लेकर डीएम कार्यलय पर धरने बैठ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। रतनपुर कलां के राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका बबिता मेहरोत्रा का तबादला किए जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने डीएम दफ्तर पर धरना दिया। विद्यार्थियों ने डीआईओएस, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ को ज्ञापन सौंपकर शिक्षिका का तबादला निरस्त किए जाने की मांग की। इससे पहले मंगलवार को कॉलेज के विद्यार्थियों ने पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग पर जाम लगाया था।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज, रतपुर कलां की शिक्षिका का तबादला किए जाने का विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं। बुधवार को जब स्कूल खुला को कुछ विद्यार्थी बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से क्लास रूम जाने को कहा तो उन्होंने इन्कार कर दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर डीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां पहुंचकर विद्यार्थियों ने शिक्षिका का तबादला निरस्त किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। विद्यार्थियों ने कुछ देर तक डीएम कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि उनके कॉलेज में केवल तीन शिक्षक हैं। एक शिक्षक का पहले तबादला कर दिया गया था। अब विज्ञान की शिक्षिका का भी तबादला कर दिया गया है, इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों के धरने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उनसे ज्ञापन लिया और उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें