मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
पुलिस के मुताबिक, मिलक कामरू गांव के लोग बुधवार सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मुरादाबाद- लखनऊ रेल लाइन किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो वह सन्न रह गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल रही होगी। अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई ऐसा प्रपत्र भी नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान कराने में मृतक मिल सके। ब्यूरो