फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम को ट्विटर पर टैग करके परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल रेल प्रबंधक को ट्विटर पर टैग करके मंडल के छात्र परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के जेल वार्डन और फायरमैन पद के लिए परीक्षा 19 और 20 दिसंबर को विभिन्न जनपदों में आयोजित होनी है। मुरादाबाद के हजारों छात्रों का सेंटर आगरा, कानपुर, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर आदि दूर दराज के जनपदों में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कई छात्रों ने डीआरएम मुरादाबाद को ट्विटर पर टैग करके अपनी समस्या से अवगत कराया। लाइनपार निवासी आलोक त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें परीक्षा देने के लिए आगरा जाना है। मुरादाबाद से आगरा के लिए कोई ट्रेन नहीं चल रही। इसी प्रकार उदित वशिष्ठ, सूरज शर्मा, दिनेश प्रजापति, राहुल दिवाकर, परमीश मौर्य समेत दर्जनों छात्रों को गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज आदि जनपदों में जाना है। परीक्षार्थियों का कहना है कि देशभर में किसान आंदोलन चल रहा है। ऐसे में सड़क मार्ग से जाने में परीक्षा के लिए देरी हो सकती है। इसलिए रेल प्रशासन को मंडल के हजारों छात्रों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करनी चाहिए। जिनमें प्रवेश पत्र के आधार पर छात्रों को जनरल टिकट दिया जाए। गौरतलब है कि रेलवे ने पहले भी नीट व यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया था। इन ट्रेनों में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर जनरल (अनारक्षित) टिकट की सुविधा दी गई थी।
परीक्षार्थियों के सुझावों पर निश्चित ही कोई न कोई व्यवस्था की जाएगी। ट्रेन में स्पेशल कोच भी लगाए जा सकते हैं। बशर्ते छात्र अपनी समस्या या सुझाव हमें आफिशियल ईमेल आईडी पर या मंडल कार्यालय में आकर अवगत कराएं। छात्रों के सुझाव नोट करने के लिए वाणिज्य विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें