फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कराए। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए आकर्षक रंगोली बनाई।
विज्ञापन

पालिका की ओर से यह आयोजन स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद पालिका की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को सफाई का महत्व बताया। अन्य लोगों को इस मामले में जागरूक करने का आह्वान भी किया। इसके अलावा पालिका दफ्तर परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन भी हुआ। इसमें पालिका स्टाफ की सेहत जांची गई। सेहतमंद रहने के लिए सलाह दी गई। सभी आयोजन अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार के निर्देशन में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें