फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी 37 हजार, अशासकीय कॉलेजों सीटें मात्र 81 सौ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 12वीं के परिणामों में 36982 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि शहर के पांच अशासकीय महाविद्यालय हिंदू कॉलेज, केजीके कॉलेज, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय और एमएच कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में सीटें मात्र 81 सौ हैं। ऐसे में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों के सामने दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर विद्यार्थियों की प्राथमिकता अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) में प्रवेश लेना होता है। विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष अशासकीय कॉलेजों में सीटें कम होने के कारण प्रवेश के लिए मारामारी होगी। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जौली गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद छात्राओं को कॉलेज से प्रॉस्पेक्टस लेना होगा। उसमें प्रवेश फॉर्म लगा है। उसे भरकर और विश्वविद्यालय का पंजीकरण नंबर भरकर छात्राओं को महाविद्यालय में जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें