फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मोबाइल चलाते जा रहा छात्र ट्रेन से टकराया, फट गया सिर

Mon, 29 Dec 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। गांव जैतपुर पट्टी में मोबाइल चलाते हुए रेलवे ट्रैक पार करते हुए गांव चांदपुर गणेश निवासी बीएससी का छात्र मोहम्मद अनस (20) ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर गणेश निवासी मोहम्मद अनस रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे कुंदरकी से सटे ग्राम जैतपुर पट्टी निवासी बुआ के घर पैदल जा रहा था। कुंदरकी के मोहल्ला लाइनपार जाने वाले अंडरपास में जलभराव व कीचड़ होने की वजह से वह अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर दूर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हादसे के वक्त अनस के कानों में ईयरबड्स लगी थीं और उसकी निगाह मोबाइल पर थी। घने कोहरे में अचानक सामने से ट्रेन आ गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें