फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में छात्रा तुलसी ने एक दिन के लिए संभाला बीडीओ का प्रभार

Sun, 28 Sep 2025 09:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
​बिलारी ब्लॉक में बीडीओ बनी छात्रा तुलसी अ​धिकारियों से जानकारी लेती हुई-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मान के क्रम में शनिवार दोपहर परिषदीय स्कूल की छात्रा तुलसी को बीडीओ बनाया गया। बीडीओ बनी छात्रा ने कार्यालय में बैठकर लोगाें की समस्याएं सुनीं और ब्लॉक कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ बिलारी नरेशपाल सिंह की पहल पर शनिवार दोपहर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सहसपुर की कक्षा आठ की छात्रा तुलसी को एक दिन का बीडीओ बनाने का निर्णय लिया गया। ब्लॉक के अबूपुरा गांव निवासी साधारण किसान लोकेश की छात्रा बेटी तुलसी को बीडीओ की गाड़ी से उसके स्कूल से ब्लॉक कार्यालय लाया गया। यहां बीडीओ और अन्य स्टाफ ने पुष्प गुच्छ देकर छात्रा का स्वागत किया। बाद में उसे बीडीओ की कुर्सी पर बैठाकर बिलारी का एक दिन का बीडीओ बनाया गया।
जनता दरबार में झकड़ा गांव निवासी किसान कृपाल सिंह द्वारा अपनी जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या लेकर पहुंचने पर उसका तत्काल समाधान करने के निर्देश बीडीओ के रूप में छात्रा ने दिए।
विज्ञापन

बाद में छात्रा बनी बीडीओ ने सभी ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर उनसे परिचय लिया। बीडीओ नरेशपाल सिंह ने बीडीओ बनी छात्रा तुलसी को विकास विभाग और पंचायतराज विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सहसपुर परिषदीय स्कूल के प्रभारी फरहत अली, सहायक अध्यापिका पारुल वाजपेयी, एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह, एडीओ कृषि मोहित गंगवार, एडीओ आइएसबी रतन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें