फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से तंग छात्रा ने पिया तेजाब, सात दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में छेड़खानी से तंग आकर ग्यारहवीं की छात्रा ने तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा सात दिन से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता पीतल फर्म में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को जयंतीपुर निवासी सौरभ ठाकुर काफी समय से परेशान कर रहा था। कॉलेज आते जाते भी आरोपी युवक उसके साथ छेड़खानी करता था। जिससे तंग आकर छात्रा ने 22 अगस्त की रात करीब 11 बजे घर में ही तेेजाब पी लिया। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रेफर कर दिया। अब पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें