मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में छात्रा ने खटमल मार दवा पी ली। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के जहर पीने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, कटघर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति 17 वर्षीय बेटी हाईस्कूल पास होने के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। रविवार दोपहर छात्रा ने खटमल मार दवा का पी ली थी। जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई थी। पूछने पर छात्रा ने परिजनों को जहर पीने की बात बताई तो उनके होश उड़ गए। वह छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। छात्रा ने जहर क्यों पिया था परिजन उसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।