फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार छात्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Jan 2021 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर) स्थित एक कॉलेज से प्रैक्टिकल की जानकारी कर साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे धामपुर थाना क्षेत्र निवासी छात्र को रास्ते में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद निवासी देवेंद्र का 23 वर्षीय पुत्र विवेक बीएससी का छात्र था। विवेक के भाई लोकेंद्र ने बताया कि शनिवार विवेक स्योहारा स्थित कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा संबंधी जानकारी करने के लिए गांव के ही अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से गया था। देर शाम वापस आते समय कांठ और स्योहारा के बीच बाइक सवारों को को गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के मुताबिक राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से पहले स्योहारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन वहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने घायलों को मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवेक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसके साथ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें