फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र का शैक्षिक भ्रमण करेंगी छात्रा जेबी परवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में पहला प्राप्त करते वाली विकास खंड छजलैट के उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर की आठवीं की छात्रा जेबी परवीन और शिक्षिका योगिता का चयन आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र (स्पेस सेंटर) के शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है।
विज्ञापन


छजलैट के उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर की शिक्षिका योगिता के मार्गदर्शन में छात्रा जेबी परवीन ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। छात्रा और शिक्षिका हवाई यात्रा से श्रीहरिकोटा जाएंगी। दोनों 23 मार्च को कांठ से चेन्नई के लिए निकल गए थे। शिक्षिका ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रा को वैज्ञानिक तकनीकों, रॉकेट प्रक्षेपण, अंतरिक्ष अनुसंधान आदि के बारे में नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नई खोज करने की प्रेरणा विकसित होगी। शिक्षिका योगिता ने बताया कि छात्रा जेबी परवीन ने विद्यालय के साथ ही पूरे मुरादाबाद मंडल और बेसिक शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया है। छात्रा और शिक्षिका के साथ मंडलीय समन्वयक विवेक कुमार शर्मा भी श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें