मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में ट्रेन से गिरकर छात्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक घायल बीए का छात्र राहुल वर्मा (22) पुत्र श्रवण कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी जनपद के खरगापुर गांव निवासी है। बृहस्पतिवार सुबह वह ट्रेन से हरिद्वार से लौट रहा था। कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर राहुल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ब्यूरो