फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की शादीशुदा बेटी आठ अगस्त की रात करीब 12:30. बजे अपनी चाची के घर दादी के पास चारपाई पर सो रही थी। रात में आरोपी अर्जुन और भूरे युवती को तमंचे के बल पर उठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की शादीशुदा बेटी आठ अगस्त की रात करीब 12:30. बजे अपनी चाची के घर दादी के पास चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां आरोपी अर्जुन और भूरे पहुंच गए। दोनों आरोपी युवती को तमंचे के बल पर उठाकर जंगल में ले गए, जहां आरोपियों ने गन्ने के खेत में बंधक बना कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सुबह होने पर पिता ग्रामीणों के साथ बेटी की तलाश करते हुए जंगल में पहुंचा तो गन्ने के खेत में उसकी बेटी बंधक हालत में पड़ी थी। एसओ हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अर्जुन तथा भूरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें