फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में सीट के झगड़े में दो छात्रों को फेंका, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

हेडिंग : चलती ट्रेन से सीट के झगड़े मेें छात्र को फेंका, गंभीर
क्रासर : लोधीपुर यार्ड में मिले घायल छात्र ने कहा - मुझे ट्रेन से फेंका
हापुड़ के घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। चलती ट्रेन की जनरल बोगी में सीट के झगड़े में दो शरारती लोगों ने दो छात्रों को बाहर फेंक दिया। लोधीपुर यार्ड की अप लाइन पर एक घायल छात्र के मिलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि दूसरे छात्र को पता नहीं चला है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में होश में आने के बाद छात्र के बयान चौंकाने वाले थे। ट्रेन का सही नाम बताने में असमर्थ रहे छात्र राहुल (19) पुत्र मुकेश के मुताबिक हापुड़ में अर्जुन नगर का रहने वाला है। हापुड़ के एसएसबी डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र है। रविवार को ट्रेन में अपने दोस्त जॉनी के साथ मुरादाबाद के लिए आ रहे थे। जॉनी हापुड़ के लज्जापुर का रहने वाला है। लोधीपुर स्टेशन के पास बराबर वाली सीट के झगड़े में कुछ लोगों ने उसको और जॉनी को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। राहुल अपने दोस्त जॉनी के बारे में जानकारी नहीं दे सका कि वह कहां है। उसके मुताबिक शरारती लोगों ने उसकी जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए थे। उसने कहा कि सिर में चोट लगने के बाद वह पैदल ही चलता रहा। कुछ लोग मिलें, जिन्होंने उसको जिला अस्पताल तक पहुंचाया। राहुल को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। वहीं जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत के मुताबिक अप लाइन पर किसी छात्र के घायल अवस्था में मिलने की सूचना जीआरपी के पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें