तीनों ने दरवाजा खटखटाया और काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद अमलजेंस बराबर वाले कमरे से होते हुए गैलरी के रास्ते खिड़की में झांककर देखा तो अतुल तिवारी पंखे से लटका हुआ था। अमलजेंस कमरे में पहुंचकर दरवाजा खोला। हॉस्टल वार्डन को सूचना दी गई। सूचना पर संस्थान के अधिकारी भी आ गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्र के परिवार को सूचना दे दी गई। पूरे कमरे की वीडियोग्राफी कराई गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अतुल तिवारी बीआरआईटी प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार शाम 4:25 बजे चीफ वार्डन द्वारा सूचना मिली कि अतुल तिवारी पंखे से लटका हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में छात्र के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। -डॉ. एमपी सिंह] मीडिया प्रभारी, टीएमयू, मुरादाबाद