फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों को अस्वीकृत कीटनाशक दिया तो चीनी मिलों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खादों का प्रयोग मिट्टी की सेहत तो बिगाड़ ही रहा है, मानव स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहा है। यह चिंता शुक्रवार को गन्ना विकास विभाग और इफको की संयुक्त वर्चुअल कार्यशाला में गन्ना एवं चीनी आयुक्त मिनिस्ती एस ने व्यक्त की।
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने शुक्रवार को कार्यशाला के हवाले से बताया कि रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग नुकसानदेह साबित हो रहा है, इसके दुष्प्रभावों को कम करने के लिए स्मार्ट उर्वरकों के प्रभावकारी विकल्पों का उपयोग बढ़ाना होगा। इसमें आयुक्त (गन्ना एवं चीनी) ने कृषि में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति, पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इफको के विशेषज्ञों ने नैनो यूरिया प्लस (तरल), नैनो डीएपी (तरल), सागरिका ग्रेन्युल, सागरिका तरल, जैव उर्वरक, डब्लूएसएफ (वाटर सॉल्युबल फर्टिलाइजर), नेचुरल पोटाश तथा अन्य इफको उत्पादों की उपयोगिता एवं उनके वैज्ञानिक प्रयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

आयुक्त (गन्ना एवं चीनी) ने इफको के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रदेश के सभी चीनी मिल क्षेत्र में स्मार्ट उर्वरकों के प्रयोेग के पांच-पांच प्रदर्शन प्लॉट स्थापित करें, उन्होंने सभी गन्ना समितियों, परिषदों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में अभियान चलाकर पौधरोपण करने को कहा। इस अवसर पर गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक, इफको के वरिष्ठ अधिकारी तथा गन्ना किसान भी ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें