शिवेंद्र गौड़ ने कहा कि जंगली जानवरों को करीब से देखा और उनके जीवन को समझा, लेकिन यह सफर आसान नहीं रहा। फिल्म के डायरेक्टर लंदन की उपमा भटनागर और प्रोड्यूसर मनोज भटनागर के साथ-साथ टीम में शामिल, मुंबई के सुजीत चौरसिया और यादवेंद्र सिंह के साथ उन्होंने इस फिल्म में वीडियोग्राफी की है।
भारत में दुनिया के 70 फीसदी बाघ
शिवेंद्र गौड़ ने कहा कि दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ भारत में हैं। वर्ष 2010 में भारत में बाघों की संख्या 1411 थी, जो अब 2019 में बढ़कर 2967 हो गई है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काउंटिंग टाइगर्स' को बनाने के लिए हमारी टीम ने दो साल तक भारत के अलग-अलग टाइगर रिजर्व में फिल्मांकन किया। नई टेक्नोलॉजी पर आधारित वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए एप से बाघों की संख्या की गणना और उन्हें संरक्षित करने के प्रयास इसमें दिखाए गए हैं।