फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पाकबड़ा में हाईवे पर टीएमयू की बस पर पथराव, छात्रों के बीच विवाद के बाद वबाल..मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 31 Oct 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बस में सवार छात्रों ने बताया की कुछ लोगों का संस्थान के अंदर दूसरों से विवाद हुआ था। इसके बाद हमलावरों ने बाहर आकर तोड़फोड़ की है। टीएमयू संस्थान के सुरक्षा निदेशक आरपी गुप्ता ने बताया की बस पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
पथराव में टीएमयू की बस के शीशे टूट गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर सोमवार शाम टीएमयू की बस को रुकवाकर कुछ छात्रों ने पथराव कर दिया। बस के अंदर बैठे छात्र और छात्राओं ने पथराव से बचने के लिए स्कूल बैग को अपने सिर पर रख लिया और सीटों के नीचे छिप गए। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस आई तो हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना के पीछे छात्रों के बीच विवाद बताया जा रहा है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित टीएमयू की छुट्टी होने के बाद सोमवार की शाम साढ़े चार बजे बस छात्र-छात्राओं को लेकर कांठ जा रही थी। जैसे ही बस हाईवे पर ओवरब्रिज के पास पहुंची। इसी दौरान दो दर्जन हमलावर बाइकों से आ गए।

उन्होंने बस के सामने बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद हमलावर लाठी डंडे और बेल्टों से हमला बोल दिया। चालक ने बस की खिड़की नहीं खोली। मारपीट देख बस में सवार अन्य छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मची रही। दस मिनट तक हमलावरों ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


उसके बाद हमलावरों ने जाते जाते बस पर पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ कर डाली। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना से हाईवे पर अन्य वाहनों के पहिये भी थम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। बस को साइड में कराकर हाईवे पर रुके यातायात को चालू करवाया गया।

इस दौरान संस्थान के अधिकारी मौके पर आ गए। बस में सवार छात्रों ने बताया की बस में सवार कुछ छात्रों की कहासुनी संस्थान के अंदर कुछ अन्य छात्रों से हुई थी। इसके बाद हमलावरों छात्रों ने बाह आकर हमला कर दिया। टीएमयू संस्थान के सुरक्षा निदेशक आरपी गुप्ता ने बताया की बस पर हमला किया गया है।

हमले का कारण अभी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। चार छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें