कुंदरकी। कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार रात डीजे की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हुआ।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। पड़ोस के एक परिवार ने आवाज कम करने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के घर पर पथराव शुरू कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।