मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने 17 मार्च को चोरी किया गया ट्रक बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कांठ थाना क्षेत्र के शाहपुर अब्दुलवारी निवासी ट्रक मालिक गजराज सिंह ने सिविल लाइंस थाने में अपने चालक अमित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि 17 मार्च को अमरोहा के छावी सेंटर से ट्रक में गन्ना लादकर उसका चालक अमित शर्मा अगवानपुर स्थित दीवार शुगर मिल में आया था। यहां रात करीब नौ बजे गन्ना डाल दिया था।उसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। पुलिस ने रविवार को अमरोहा के धनौरा थाना के जशैरा गांव निवासी चालक अमित शर्मा
को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ट्रक को बेचने की फिराक में था। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।