मुरादाबाद। चोरी की बुलेट और बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि उसका साथी पुलिस को चमका देकर भाग गया।
विज्ञापन
मूंढापांडे थाने की पुलिस शुक्रवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे से अक्का डिलारी को जाने वाले लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। यहां सड़क किनारे दो युवक बुलेट और बाइक के पास खड़े थे। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग गया। मौके से एक बुलेट बरामद हुई है। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नफीस निवासी शक्ति खेड़ा थाना भगतपुर बताया है। जबकि मौके से भागने वाला उसका साथी मूंढापांडे सिरसखेड़ा गांव निवासी है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी के साथ बुलेट दिल्ली और बाइक रामपुर के टांडा बादली से चोरी की थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।