फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक बैक करते समय पहिये के नीचे आया हेल्पर, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुरेर निवासी रजाबुल हसन (40) की बृहस्पतिवार को ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। वह ट्रक पर हेल्पर था और अलीगढ़ के गांव परौरा में ईंट भट्ठे पर तूरी (सरसो का अवशेष) उतारने गया था। ट्रक को बैक करते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुरेर निवासी रजाबुल हसन ट्रक पर चालक व हेल्पर का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह गांव के ही एक ट्रक चालक के साथ अलीगढ़ जिले के बरला थाना के क्षेत्र के गांव परौरा के पास स्थित ईंट भट्ठे पर तूरी उतराने गया था। भट्ठे पर वह ट्रक को पीछे करा रहा था। इसी दौरान रजाबुल ट्रक की खिड़की से नीचे गिर गया और उसके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बरला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। शु्क्रवार को अलीगढ़ से रजाबुल का शव गुरेर में पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं शुक्रवार को रजाबुल के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें