कुंदरकी। मझोला थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक को कुंदरकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किया है जिसकी नंबर प्लेट में बदली हुई। पुलिस ने तीन युवकों को गिराफ्तार किया है। बरामद बाइक चोरी का पहले से ही मझोला थाने में मुकदमा भी दर्ज है। कुंदरकी कस्बा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी ने बताया कि शनिवार देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ढकिया जुम्मा संपर्क मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में एक बाइक को लिए तीन युवक खड़े है जोकि बाइक को बेचने के लिए फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवक को दबोच लिया जिन्होंने अपना नाम विक्की, हिमांशू और धर्मेंद्र बताया जोकि लाइनपार विकास नगर थाना मझोला का रहने वाला बताया। पुलिस जब बाइक पर अंकित नंबर पर ई चालान एप पर डाला तो कोई भी विवरण प्रदर्शित नहीं हुआ। चेचिस नंबर से पता चला कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट में भी फर्जी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज लिया और चालान कर जेल भेज दिया है। वहीं मझोला पुलिस ने भी बाइक के चोरी के केस पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।