फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रंजिश में चले लाठी-पत्थर.. पांच लोग घायल, जानलेवा हमले में पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर के कमलानगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में सिपाही के बेटे को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार पर कटघर थाना क्षेत्र के कमलानगर में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने से एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। कमलानगर निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले अमन पुत्र निरंजन से उसका मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि होली के दिन सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अमन अपने परिवार और दोस्तों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। वह खुद अपनी पत्नी सोना, भाई दिनेश, विवेश, उमेश, सोनू, भाई की पत्नी राधिका आदि के साथ सार्वजनिक कुआं के पास खड़े थे। आरोपियों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर वे लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान पीड़ित परिवार जान बचाकर घर में भागा तो आरोपी वहां तक पहुंच गए। गजेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों ने डंडे से पीट पीटकर उनकी पत्नी सोना और भाई की पत्नी राधिका को पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों को बेहोशी की हालत में रिक्शे में लादकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन


मारपीट में गजेंद्र के साथ ही उनके दो और भाई भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि गजेंद्र की तहरीर पर आरोपी अमन, उसके भाई सूरज, पिता निरंजन, मां ज्ञानवती, दोस्त मोहित व सौरव समेत सात नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मंगलवार को एसआई बृजेश कुमार की टीम ने कमलानगर निवासी आरोपी सूरज, उसके पिता निरंजन, मोहल्ला जोशीयान निवासी आरोपी दोस्त मोहित व सौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें