फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होली मिलन कर लौट रहे व्यापारी की बाइक फिसली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमडीए कालोनी में चाचा से होली मिलकर लौट रहे व्यापारी सोनू गुप्ता की बाइक सोनकपुर ओवरब्रिज के नजदीक श्री राम चौक रोड पर रखी बजरी पर फिसल गई। व्यापारी का सिर डिवाइडर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में भतीजा घायल हो गया है। मझोला पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार सेक्टर-दो निवासी निशांत गुप्ता उर्फ सोनू भाई पारकर काॅलेज रोड पर महाकाल स्टोर के नाम दुकान है। उनका एक प्रिटिंग प्रेस भी है।सोनू के चाचा प्रदीप गुप्ता परिवार के साथ कांठ रोड स्थित एमडीए कालोनी में रहते हैं। व्यवसायी सोनू गुप्ता भतीजे मोहित राज गुप्ता के साथ बाइक से होली मिलने चाचा के घर एमडीए कालोनी आए थे। दोपहर में होली मिलने के बाद व्यवसायी बाइक से घर लौट रहे थे। सोनकपुर ओवरब्रिज से होकर कांठ रोड से दिल्ली मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर कई लोगों ने बजरी डाल रखी है। ओवरब्रिज पार करते ही श्री राम चौक के पास सोनू की बाइक बजरी पर फिसलकर गई। व्यवसायी के बड़े भाई प्रशांत गुप्ता के अनुसार बाइक गिरते ही सोनू का हेलमेट दूर जाकर गिरा। उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया।सोनू के सा पीछे बैठा भतीजा घायल हो गया । उसको काफी चोट आई है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सोनू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। होली के दिन हादसे में व्यापारी के मौत से पूरे परिवार शोकाकुल हो गया है। पत्नी सीनू गुप्ता और तीनों बच्चों का बुरा हाल हो गया है।माता वीना गुप्ता और पिता रोते हुए बेसुध होकर गिर जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें