फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 लीटर अल्कोहल 15 सौ में खरीदते... फिर तैयार करते ब्रांडेड के नाम पर नकली शराब, एसटीएफ ने फैक्टरी पकड़ी

Mon, 03 Jun 2024 11:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बरेली की एसटीएफ टीम ने मुरादाबाद में छापा मारकर नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बड़ी अल्कोहल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में नकली शराब बनाने के आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ बरेली ने मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर-16 में नकली देसी और अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अल्कोहल, बोतलें, होलोग्राम, ढक्कन, रेपर एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी काशीपुर से अल्कोहल लगाकर यहां शराब तैयार कर ब्रांडेड शराब की बोतलों में पैक करते थे। पकड़े गए आरोपी संभल और अमरोहा के रहने वाले हैं। बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर और दरोगा राशिद अली और उनकी टीम लंबे समय से नकली शराब बनाने वाले गिरोह की तलाश में जुटी थी।

उन्हें सूचना मिली कि मझोला के नया मुरादाबाद में एक मकान के पीछे खाली प्लॉट में लोग सक्रिय हो जाते हैं। रविवार रात टीम ने नया मुरादाबाद सेक्टर 16 में छापा मार दिया। इस दौरान टीम ने संभल कोतवाली के शहजादी सराय निवासी महेंद्र, संभल के कैला देवी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी हरिज्ञान और अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी मौके पर नकली शराब को बोतलों में भरकर ढक्कन लगा रहे थे। टीम को मौके से ब्रांडेड शराब के रेपर भी मिले हैं। मझोला थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

एसटीएफ की पूछताछ में महेंद्र बताया कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी वाय साहब उर्फ मोनू मंडी गेट पर बुला कर अल्कोहाल देता था। वह 50 लीटर की केन 15 सौ रुपये में देता था। इसके अलावा आरोपी इंदौर से भी अल्काेहल मंगवाते थे। 

Trending Videos

टीम को आरोपियों के पास मिला ये सामान 
नकली शराब की फैक्टरी से 450 लीटर अल्कोहल, 69200 ढक्कन शराब गुलाब, फाइटर, रफ्तार, स्टैग, इंपीरियल ब्लू और ब्लेंडर्स प्राइड, 20 हजार पन्नी ढक्कन सील करने वाली, 25 हजार क्यूआर कोड होलोग्राम नकली, नकली शराब बनाने वाला रंग. 2500 रेपर रायल स्टैग. दो परखनली के अलावा 29 पव्वे देसी  शराब, 58 खाली क्वार्टर देसी व अंग्रेजी, 10 फ्रूटी, आठ पीएम टेट्रा पैक, तीन मोबाइल और 3200 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

नया मुरादाबाद में बन रही नकली शराब पुलिस को भनक नहीं
मझोला के नया मुरादाबाद में नकली देसी और अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी। शराब तैयार करने के बाद दुकानों पर सप्लाई की जा रही थी, लेकिन मझोला पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। बरेली एसटीएफ यहां पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया जा रहा था।
विज्ञापन

देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों से खुलेआम हो रही नकली शराब की बिक्री 
पकड़े गए आरोपियों ने एसटीएफ को बताया कि वह नकली शराब बनाकर असली के रूप में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों में बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि अमरोहा के नन्हेड़ा अल्यारपुर स्थित देशी शराब की दुकान से नकली शराब बेची जाती है। इस दुकान का लाइसेंसी मदनपाल सिंह के नाम है।

इसके अलावा अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित देसी शराब की दुकान से नकली शराब बिकती है। इसी दुकान का लाइसेंस खलील अहमद के नाम है। इसके अलावा ठेका देसी शराब शेरगढ़ थाना गजरौला जनपद अमरोहा के सेल्समैन विपिन चौहान, ठेका देसी शराब मंडी चौक अमरोहा के सेल्समैन इमरान और ठेका अंग्रेजी शराब मंडी अमरोहा के सेल्समेन यादव भी हमारी नकली शराब बेचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें