सौतेले पिता पर छह वर्षीय बेटी को अश्लील फिल्में दिखाकर छेड़खानी का आरोप है। बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पुलिस को नगर निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की सऊदी अरब में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में जाकर रहने लगी थी। मायके वालों ने करीब 5 माह पूर्व महिला का दूसरा विवाह उत्तराखंड के किला खेड़ा निवासी युवक से कर दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद पति ने न सिर्फ महिला को प्रताड़ित किया बल्कि 6 वर्षीय सौतेली बेटी को अश्लील फिल्में दिखाकर उसके साथ छेड़खानी भी की। बच्ची ने आरोपी की करतूत अपनी मां को बताई तो वह मायके आ गई। महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है।