मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लाल बाग में बुधवार रात को चोरों ने शराब की दुकान के ताले तोड़कर कैश बाक्स में रखी नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में लगी चिप भी निकाल कर ले। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पीली कोठी के पास रहने वाले मुकुल जैन के नाम मुगलपुरा के लालबाग कानून गोयान में अंग्रेजी शराब की दुकान का लाइसेंस है। मुकुल जैन ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सेल्समैन रविंद्र वर्मा निवासी गुलाबबाड़ी दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में किसी समय चोरों ने ताल तोड़कर शटर खोल लिया और और कैश बाक्स में रखी करीब 80 हजार की नकदी चोरी कर ली। गुरुवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने दुकान का शटर खुला देखा तो घटना की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फु टेज खंगालने का प्रयास किया गया, लेकिन डीवीआर में लगी चिप गायब मिली। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।