फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ के बेगमपुर में शहीद तेज सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव बेगमपुर निवासी शहीद तेज सिंह की स्मृति में शुक्रवार को उनके नाम से कांठ-करनपुर रोड पर संचालित पेट्रोल पंप पर स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही गीता एनर्जी फ्यूल पॉइंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 30 असम राइफल्स के सैन्य अधिकारियों, जवानों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने शिरकत कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल राजीव शर्मा, मेजर शिखा सत्संगी, रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के कर्नल राजीव चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, उपनिरीक्षक विष्णु कुमार, एसआई सोनम, 30 असम राइफल्स के जवानों समेत कई लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोगों ने शहीद तेज सिंह के बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कर्नल राजीव शर्मा ने बताया कि दो मई 2002 को सिक्किम के फाल्कन क्षेत्र में थांगू पोस्ट से छातेन पोस्ट की ओर गश्त के दौरान तेज सिंह का पार्टी वाहन पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आ गया था। हादसे में तेज सिंह के अलावा सात जवानों ने देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
विज्ञापन

कहा कि शहीद तेज सिंह के छोटे बेटे सौरभ कुमार ने अपने पिता का विरासत को संभालते हुए वर्ष 2015 में असम राइफल्स में भर्ती हुए। बाद में उनका चयन एनएसजी कमांडो के लिए हुआ। कर्नल राजीव चौहान ने कहा कि शहीद तेज सिंह की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी। इस दौरान अधिकारियों ने शहीद की पत्नी गीता देवी, बेटे कपिल कुमार, सौरभ कुमार व बेटियों आदि को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शहीद के बेटे सौरभ कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें