फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में स्टेशन मास्टर और रेलकर्मी को पीटा

Wed, 13 May 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। अलीगढ़-चंदौसी-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में चेन पुलिंग की जांच के दौरान चार युवकों ने कुंदरकी रेलवे स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र कुमार और रेलकर्मी राजीव कुमार को पीटा। जीआरपी ने आरपीएफ के साथ मामले की जांच की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई । साथ ही घायल स्टेशन मास्टर को मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़-चंदौसी-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन मंगलवार सुबह लगभग साढ़े बजे से पहुंची। कुछ देर रुकने सिंगल मिलने पर जैसे ही ट्रेन कुछ आगे बढ़ी तभी किसी व्यक्ति ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। चेन पुलिंग की वजह जानने के लिए रेलकर्मी राजीव कुमार को भेजा गया तो वहां पर चार युवकों ने पूछताछ के दौरान रेलकर्मी से ही गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। विवाद होने पर स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनता देखकर युवक भड़क गए, पहले स्टेशन मास्टर के हाथ मोबाइल छीन लिया और बाद में मारपीट की। मारपीट में स्टेशन मास्टर के कान और एक उंगली में गंभीर चोटें आईं। बाद में आरोपी युवक से नगर की एक बैंक के मैनेजर की कार में बैठकर चले जाना बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर आ गई और जांच की गई। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घायल स्टेशन मास्टर का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

मंगलवार की सुबह कुंदरकी में रेलवे स्टेशन मास्टर और रेलकर्मी के साथ मारपीट होने से पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी बाधित हुआ। स्टेशन मास्टर ने बताया कि करीब तीस मिनट तक अलीगढ़-चंदौसी-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन रुकी रही जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं जिसकी वजह से मारपीट करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो सकी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को बताया कि मारपीट करने के बाद युवक नगर की ही एक बैंक मैनेजर की कार से बैठकर भाग गए लेकिन बैंक मैनेजर से इस बात से इन्कार किया है। अगर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो शायद में मारपीट करने वालों की पहचान करने में आसानी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें