फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मंडल में विश्वविद्यालय स्थापना का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसब्री से प्रदेश सरकार के बजट का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए सोमवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। 45 सालों से उठाई जा रही रही विश्वविद्यालय स्थापना की मांग अब पूरी होने को है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रत्येक मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। चूंकि मुरादाबाद यह प्रस्ताव बनकर सरकार के पास जा चुका है तो पूरी उम्मीद है कि अब इसे जल्दी ही हरी झंडी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

12 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मुरादाबाद दौरे में नगर विधायक रितेश गुप्ता और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने राज्य विश्वविद्यालय स्थापना का मुद्दा उठाया था। शहर विधायक रितेश इससे पहले भी इस बाबत सीएम के सामने बात रख चुके थे। इस दौरे में फिर बात रखी गई तो मुख्यमंत्री तत्काल विश्वविद्यालय का प्रस्ताव मांग लिया। इस पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने पूरा प्रस्ताव सरकार को भेज दिया। राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में सरकारी विश्वविद्यालय निर्माण का प्रस्ताव स्थानीय स्तर से भेजा जा चुका है। 15 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय का जिक्र भी किया था।
20.9 एकड़ जमीन हो चुकी है चिह्नित
कांठ रोड पर राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में राजकीय विवि के लिए 20.95 एकड़ जमीन चिह्नित की जा चुकी है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। सरकार की हरी झंडी मिलते ही यहां काम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

ढाई लाख छात्रों को मिलेगी राहत
प्रदेश का मुरादाबाद मंडल इकलौता है, जिसमें सरकारी विश्वविद्यालय नहीं है। मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद के अलावा रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर जनपद के 334 महाविद्यालयों में लगभग ढाई लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। मुरादाबाद में राज्य विश्वविद्यालय नहीं होने की वजह से सभी राजकीय, अशासकीय और निजी महाविद्यालयों की संबद्धता एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से है। हालांकि मुरादाबाद दो निजी विश्वविद्यालय हैं, लेकिन सरकारी विश्वविद्यालय की कमी विद्यार्थियों को अखरती है। विद्यार्थियों को प्रवेश के समय, परीक्षा के समय, डिग्री लेने के समय होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी बरेली के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
एक नजर में सरकारी विश्वविद्यालय की आवश्यकता
जनपद जनसंख्या
संभल 2192933
अमरोहा 1840221
रामपुर 2335819
मुरादाबाद 3406061
बिजनौर 3682713
---------------------------------
कालेज 334
छात्र 92621
छात्राएं 140014
मुख्यमंत्री ने सरकारी विश्वविद्यालय की घोषणा की है, यह हमारे लिए खुशी की बात है, क्योंकि हमारा प्रस्ताव तैयार है। खुद मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव मंगवाया था। अब उम्मीद है कि विश्वविद्यालय निर्माण की शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

रितेश गुप्ता, नगर विधायक मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें