फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए लगाए स्टॉल रहे खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार मेले में कई विभागों के स्टॉल सूने पड़े रहे। प्रचार-प्रसार के अभाव में मेले में लोगों की मौजूदगी भी कम रही, जिससे आयोजन के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार सुबह करीब दस बजे से ब्लॉक कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाने शुरू हुए। हालांकि दोपहर करीब 12:30 बजे तक स्थिति संतोषजनक नहीं दिखी। स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के स्टॉलों पर विभागीय सामग्री और कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन कई अन्य विभागों के स्टॉल खाली दिखाई दिए। वहां न कर्मचारी मौजूद थे और न ही विभागीय जानकारी संबंधी सामग्री, केवल कुर्सी-मेज लगी नजर आईं।
कृषि विभाग के स्टॉल पर उस समय कर्मचारी मौजूद नहीं थे, हालांकि विभागीय सामग्री रखी हुई थी। उल्लेखनीय है कि ब्लॉक कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में स्थित है तथा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) का आवास और कार्यालय भी इसी परिसर से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आयोजन के दौरान कई विभागों की अनुपस्थिति को सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में औपचारिकता के रूप में देखा जा रहा है।
एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि संबंधित विभागों के कर्मचारी अभी तक स्टॉलों पर क्यों नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें