फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आर्म रेसलिंग में सैंट मैरी स्कूल ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से सेंट पॉल कॉलेज में दो दिवसीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आगाज कॉलेज के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

इसमें 10 से 12, 12 से 14, 14 से 16, 16 से 18 और 18 से 21 आयु वर्ग के अलग-अलग भार में प्रतियोगिताएं हुईं। शहर के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। सेंट मेरी स्कूल बुद्धि विहार बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियन रहा। सेंट मैरी स्कूल सिविल लाइंस दूसरे स्थान पर, ग्रीन मिडोज व रेनबो पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। 12 वर्ष आयु वर्ग 30 किलो भार में रेनबो पब्लिक स्कूल की छवि पाल, 35 किलो में सेंट मैरी हुमैरा, 40 किलो में रेनबो पब्लिक स्कूल की कशिश प्रथम स्थान पर रहीं। 45 किलो में सीएनएस एकेडमी की रिया, 50 किलो में रेनबो पब्लिक स्कूल की रिया, 55+ किलो में सीएनएस की तनिष्का, 55+ प्लस भार में सेंट मैरी बुद्धि विहार की वंशिका प्रथम स्थान पर रहीं। एसोसिएशन के सचिव रोहित कुमार ने बताया कि बालक वर्ग की सभी वर्गों में प्रतियोगिताएं सात सितंबर को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


अंडर-14 के विजेता
35 किलो - हिबा, नेशनल पब्लिक स्कूल
40 किलो - आमना शादाब, सेंट मैरी सिविल लाइंस
45 किलो - यशी, सेंट मैरी बुद्धि विहार
50 किलो - विदुषी, सेंट पॉल कॉलेज
55 किलो - लवी पाल, ग्रीन मिडोज स्कूल
60 किलो - ओजस्वी, सेंट मैरी बुद्धि विहार
60+ किलो - सलोनी, सेंट मैरी बुद्धि विहार


अंडर-16 के विजेता

40 किलो - ईशा, टाइनी टॉट्स कॉलेज
45 किलो - वंशिका, सेंट पॉल कॉलेज
50 किलो - तनु, रेनबो पब्लिक स्कूल
55 किलो - श्रद्धा अग्रवाल, ग्रीन मिडोज स्कूल
60 किलो - खुशी, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल
70 किलो - दिव्यांशी, सेंट मैरी सिविल लाइंस
70+ किलो - नव्या, सेंट मैरी बुद्धि विहार

अंडर-18 के विजेता
45 किलो - ईशा, सेंट पॉल कॉलेज
50 किलो - तृषा, सेंट मैरी बुद्धि विहार
55 किलो - गौरवी, वीकेएस स्कूल
60 किलो - मानवी, सेंट मैरी बुद्धि विहार
65 किलो - तनवी, सेंट मैरी बुद्धि विहार
70+ किलो - नूपुर, सेंट मैरी बुद्धि विहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें