फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति-पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 33.50 लाख, पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

Sat, 07 Sep 2024 05:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

नाैकरी लगाने के नाम पर दंपती से 33 लाख की ठगी कर ली गई। जब आरोपियों से दंपती ने रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल में अध्यापक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर पति पत्नी से 33 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पति पत्नी ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रबंधक, सह प्रबंधक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली के ताड़ीखाना जय हिंद एकेडमी त्यागी मार्केट निवासी रेणुका चौधरी ने सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी हर स्वरुप शर्मा, स्नेहा लता, अमित भारद्वाज, शिल्पी भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जिसमें महिला ने बताया कि उसने और उसके पति युवराज सिंह ने कानून गोयान स्थित भारतीय विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक के पद पर नौकरी के लिए स्कूल प्रबंधक हरस्वरुप शर्मा, सह प्रबंधक स्नेहा लता से संपर्क किया था।
विज्ञापन


दोनों ने 33 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी। फरवरी 2018 में पति पत्नी ने आरोपियों को रकम दे दी थी। तब कहा गया था कि तीन माह में सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे लेकिन पति पत्नी की नौकरी नहीं लगी।

तब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने जनवरी 2024 में रकम वापस कराने की जिम्मेदारी ली थी। आरोप है कि स्नेह लता, उनकी बेटी शिल्पी और बेटे अमित भारद्वाज ने रकम देने से इनकार किया।

पीड़ित महिला के साथ अभद्रता की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें