फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसएस क्रिकेट क्लब ने द आर्यंस को तीन विकेट से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रुक्मणी एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को शानदार मुकाबला खेला गया। द आर्यंस एकेडमी जोया और एसएस क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। इसमें एसएस क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीत हासिल की।
द आर्यंस एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट खोकर टीम ने 163 रन बनाए। ईशान जोशी ने 47, हार्दिक राज सिंह ने 39 व शैली मेहरा ने 26 रन बनाए। एसएस क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में राजीव चौहान ने चार, वंश ठाकुर और अर्शील ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्रिकेट क्लब ने 34.2 ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। एसएस क्लब की टीम के लिए अर्शील ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। नक्श सिंह ने 30 व राजीव चौहान ने 33 रन बनाए। द आर्यंस के लिए ओम ने तीन व दीपांशु ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राजीव चौहान को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में मोहम्मद सायम और शमशाद अल्वी रहे। स्कोरिंग आजाद सिंह ने की। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक व कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, चमन सिंह, शिव कुमार रावत, तरुण चीमा, ओमदत्त शर्मा, रोहित कुमार, विकास ठाकुर, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें