फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कल्कि महोत्सव आज, राजनीतिक दिग्गज और संत आएंगे  

Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, संभल
विज्ञापन
तैयारी पूरी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीकल्कि महोत्सव में राजनीतिक दिग्गज और साधु संत आएंगे। शुभारंभ एक नवंबर को होगा। संभल जिले के एंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में पांच नवंबर तक श्री कल्कि महोत्सव होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  महोत्सव में अतुल कृष्ण रामायणी प्रतिदिन एक बजे से शाम पांच बजे तक राम कथा कहेंगे।

विज्ञापन


श्री कल्कि महोत्सव के लिए एंचोड़ा कंबोह में विशाल पंडाल बनाया गया है। संतों के ठहरने के लिए तंबू लगाए गए हैं। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शुभारंभ सुबह आठ बजे 108 कुंडीय कष्ट हरता यज्ञ के साथ हो जाएगा। अतुल कृष्ण रामायणी राम कथा कहेंगे। शाम सात बजे श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ होगा। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को शाम पांच बजे पहुंचेंगे और कल्कि महोत्सव के उद्घाटन में भाग लेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इसमें शामिल रहेंगे। उद्घाटन समारोह के अगले दिन प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्य की समीक्षा करेंगे।   
विज्ञापन


श्री राम कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
संभल। श्री कल्कि महोत्सव के शुभारंभ से पहले एंचोड़ा कंबोह में गुरुवार को दोपहर निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। सिर पर कलश रखकर एंचोड़ा कंबोह में निकली महिलाओं ने श्री रामकथा सुनने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें