फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद भागवत कथा में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

सार

गुरूवार को नगर मे चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए उनके पुकारते ही दौड़े चले आते है।भगवान का चरण अमृत पीने से किसी की अकाल मृत्यु नही होती है इसलिए भगवान के प्रसाद को ग्रहण करना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा। गुरूवार को नगर मे चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कथा सुनाते हुये श्याम गोविन्द्र दास महाराज ने कहा की भगवान कृष्ण का जीवन हम सभी के प्रेरणा देता है। उन्होने अपने भक्तों की रक्षा के लिए अपने ही बनाये नियमों को भंग कर दिया था। भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए उनके पुकारते ही दौड़े चले आते है। भगवान का चरण अमृत पीने से किसी की अकाल मृत्यु नही होती है इसलिए भगवान के प्रसाद को ग्रहण करना चाहिये।
विज्ञापन

इसके बाद मनोहर झकियों के माध्यम से कृष्ण जन्मोत्सव को मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भक्तों ने नृत्य करके झूम उठे। इस मौके पर आर्दश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, कृष्ण अवतार गुप्ता, ओमप्रकाश सैनी, राकेश सिंह, रामबाबू भटनागर, नरेश सक्सेना, मनीष भटनागर, शैवी शर्मा, सचिन गुप्ता, संजय गुप्ता, सीता राम रूहेला, जयप्रकाश सिंह, आदि समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें