फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से दुष्कर्म में पीएसी सिपाही गिरफ्तार

सार

मझोला थाने की पुलिस ने पीएसी सिपाही को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।युवती का कहना है कि एक गांव निवासी उसका बहनोई भी शादी समारोह में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने पीएसी सिपाही को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी समारोह में उसने अपनी साली के साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि एक युवती ने करीब डेढ़ माह पहले केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि वह मझोला क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। युवती का कहना है कि एक गांव निवासी उसका बहनोई भी शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोपी बहनोई पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है। युवती ने आरोप लगाया कि शादी समारोह के दौरान ही आरोपी उसे अकेले में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें