फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती पानी की निकासी के लिए रामपुर रोड पर नाले का निर्माण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने बरसाती पानी की निकासी के लिए रामपुर रोड स्थित कबीर नगर, फ्रेंड्स विहार, एकता विहार (उत्तरी) और दक्षिणी क्षेत्र का निरीक्षण किया। तय हुआ कि रामपुर रोड पर नाले का निर्माण कर साहू नगला नाले में पानी गिराया जाएगा। इस मामले में एमडीए के उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता को 15 दिन के अंदर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता अमित कादयान ने मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए नगर के अलग अलग स्थानों का निरीक्षण किया। इस बीच मुशायरा के लिए चिह्नित स्थल को पार्किंग के लिए उपयुक्त पाया गया। कलेक्ट्रेट में भी आम जनता के लिए पार्किंग की आवश्यकता महसूस की गई। इस मामले में जिला प्रशासन की सहमति से निर्णय लिया जाएगा। एमडीए ने नया मुरादाबाद योजना में अपने कार्यालय के समीप सड़क का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। दावा है कि 10 दिनों में सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग बनने से हर्बल पार्क जाने के लिए स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने लोगों को सचेत किया कि अवैध कालोनियों में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर निर्माण कार्य नियम विरुद्ध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें