मुरादाबाद। स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल नया मुरादाबाद की बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने बास्केटबॉल में परचम लहराया है। सोमवार को प्रतियोगिता का आयोजन स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया गया। शहर के 15 स्कूलों की टीम ने इसमें हिस्सा लिया।
ग्रीन मिडोज स्कूल, विल्सोनिया स्कूल सिविल लाइंस, आरआरके स्कूल, आरएसडी स्कूल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मीरा ऐकडमी, पीएमएस पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी (बुद्धि विहार), स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज, स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल (नया मुरादाबाद), एडम एंड ईब्ज स्कूल, सेंट मेरी (सिविल लाइंस), क्रिप्टन पब्लिक स्कूल आदि के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय प्रबंधक नीरू जेटली, प्रधानाचार्या डॉ. प्रतीक्षा दीक्षित व डॉ. दीपा जैन ने किया। प्रबंधक विपिन जेटली ने खिलाड़ियों में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल बच्चों को सिखाता है कि अकेले नहीं, बल्कि साथ चलकर ही जीत हासिल होती है। खेल आयोजक एवं समन्वयक फिरोज खान ने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन की सराहना की। इस मौके पर स्कूल के खेल प्रशिक्षक सागर सिंह, शिवि गोयल, अनुपमा गौतम आदि मौजूद रहे।
इस तरह रहे परिणाम
श्रेणी अंडर-14 (बालक वर्ग) अंडर - 14 (बालिका वर्ग)
प्रथम स्प्रिंगफील्ड्स, नया मुरादाबाद स्प्रिंगफील्ड्स, नया मुरादाबाद
द्वितीय आरएसडी पब्लिक स्कूल आरएसडी पब्लिक स्कूल
तृतीय पीएमएस पब्लिक स्कूल सेंट मेरीज, बुद्धि विहार
सर्वोत्तम खिलाड़ी
बालक वर्ग - मो. इब्राहिम (स्प्रिंगफील्ड्स, नया मुरादाबाद)
बालिका वर्ग - जैना यामीन (स्प्रिंगफील्ड्स, नया मुरादाबाद)