फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अंश के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती स्प्रिंगफील्ड एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से और दूसरे मैच में आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने एमपीएस क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से हराया।
विज्ञापन

आईएफटीएम विश्वविद्यालय मैदान पर खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी ने 37.3 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से वसीम ने 56 व कैफ ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी टीम की ओर से अंश यादव ने तीन और यथार्थ व वहाब ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने 36.1 ओवर में तीन विकेट खोकर खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्प्रिंगफील्ड की ओर से अंश यादव ने 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। शिवम सिंह ने भी 26 रन का योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज यश वशिष्ठ ने दो विकेट हासिल किए। अंश यादव को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 37 ओवर में 158 रन बनाए। टीम की ओर से अर्श ने सर्वाधिक 58 और दीपांशु ने 32 रन की पारी खेली। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज विक्की ने तीन और अभिमन्यु व फहद ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट एकेडमी 25 ओवर में 117 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से शिवा ने नाबाद 35 और उत्कर्ष ने 23 रन की पारी खेली, लेकिन इनकी यह पारी विफल रही और टीम को 42 रन से हार का सामना करना पड़ा।
आर्यन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज दीपांशु ने चार और शिवम गुप्ता ने तीन विकेट लिए। दीपांशु को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में सत्येंद्र कुमार, शमशाद अल्वी, खैम सिंह, जेपी सिंह ने अंपायरिंग और चंद्रप्रताप व जोगेंद्र सिंह ने स्कोरिंग की। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूदद्दीन सिद्दीकी, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें