मुरादाबाद। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल कमेटी मुरादाबाद के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया जिसमें संविधान निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। डॉ आंबेडकर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
बुद्ध वंदना से शुरू हुए डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रूप सिंह भारती ने की। प्रांतीय महामंत्री वंश बहादुर के संचालन में सभी अतिथियों ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुमित कुमार ने बाबा साहब की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि रहे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश चंद्र गंधर्व और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. पूनम भारती ने भी बाबा साहब के सामाजिक कार्यों पर विस्तार से रोशनी डाली। इसके बाद 12 अप्रैल को आयोजित की गई डॉ. आंबेडकर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर विजेताओं की घोषणा की गई। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
इस दौरान विकास जाटव, सचिन चौधरी, राजकमल सिंह, डॉ. पवन कुमार, शिव स्वरूप सिंह, श्याम कुमार जाटव, राधे कृष्णा, बृजनंदन, राजपाल सिंह, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।