फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कल से सोनकपुर स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुराादाबाद। रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्टेडियम में 22 मार्च से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं 22 से 31 मार्च तक चलेंगी। इनमें खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल व एथलेटिक्स के इवेंट होंगे। जिले के स्कूलों को पत्र भेजकर टीमें आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

22 व 23 मार्च को पुरुष सीनियर वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता, 27 व 28 मार्च को पुरुष व महिला सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 28 व 29 मार्च को पुरुष सीनियर वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता, 30 व 31 मार्च को पुरुष सीनियर वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी। क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के जरिये विभिन्न विद्यालयों मेें सूचना भेजी है। विद्यालयों की टीमों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। विजेता खिलाड़ियों व टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें