फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति की मौत के बाद ससुर ने महिला से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद ससुर ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों उसे पीटा और घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने ससुर, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि 17 सितंबर 2022 को उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ससुर, देवर और ससुराल के अन्य लोग तरह तरह से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। रोज किसी न किसी बात को लेकर उसके झगड़ा करते हैं। आठ मार्च की दोपहर वह अपने कमरे में थी। इसी दौरान वहां ससुर पहुंच गया और उसने साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और भाग गया। महिला ने अपनी सास से इस मामले की शिकायत की। आरोप है कि सास ने भी महिला को ही बुरा भला कहा। आरोप है कि सास और देवर ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। तब पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें