मुरादाबाद। अधिकारियों व सचिवों की लापरवाही से सहकारी समितियों में सालों से रखा 98 मीट्रिक टन खाद मिट्टी बन गया है। अधिकारियों व सचिवों की लापवाही से खराब हो चुके खाद पर लगातार ब्याज बढ़ रहा है। अब सहकारी विभाग को इसकी सुध आई, तो मिट्टी बन चुके खाद की सैंपलिंग कराने में जुट गया है।
मुरादाबाद जिले में 58 सहकारी समिति व 11 सहकारी संघ है। समितियों पर खाद व बीज उपलब्ध कराया जाता है। समितियों ने खाद तो खरीदा, लेकिन समय पर किसानों को नहीं बेचा। धीरे धीरे ये खाद समितियों के गोदाम में पड़ा रहा और जमकर खराब हो गया। समिति सचिव व अधिकारियों ने भी इसकी ओर से आंखें फेर ली। अब जाकर अधिकारियों को गोदाम में जमा पुराने खाद की सुध आई, तो जांच पड़ताल में जुट गई। जिले की समितियों के गोदाम में करीब 98 मीट्रिक टन यूरिया मिला, जो जमकर पूरी तरह से खराब हो चुका है। कुछ खाद मिट्टी में तब्दील हो गया। अब अधिकारी इस खाद की जांच करने में लगे है।
------------------
समिति खाद
पाकबाडा किसान 3.4
लोदीपुर जवाहर 8.5
मोहम्मदपुर भगवंतपुर 10.3
बीजना साधन 3.7
दलपतपुर साधन 2.25
खानपुर लक्खी 1.0
सरकड़ा खास मूंढापांड 3.5
सरकडा खास डिलारी 4.0
जहांगीरपुर 5.0
मनकुआं मकसूदपुर 1.0
डिलारी 3.0
सुल्तानपुर दोस्त 3.0
संघ डिलारी 1.0
अल्लापुर भीकन 2.9
मल्हीपुर महमूदा 1.15
हरियाना 8.2
बहादुरपुर राजपूत 2.7
पीपली चक 1.9
अदुपुरा खुर्द 1.65
बिलारी 7.5
सनाईरोजा 0.3
कुढ़फतेहगढ़ 4.7
संघ पलथा 4.0
सदरपुर मतलबपुर 0.34
सिहाली अकबरपुर 1.2
कुचावली 18.1
फतेहपुर विश्नोई 12.0
कुल 116
-----------------------------------------
नोट: खाद की मात्रा मीट्रिक टन में लगभग है। इस मात्रा में यूरिया, एनपीके व डीएपी तीनों की मात्रा जुड़ी है।
------------------------------
समितियों पर जमा है 28 साल पुराना खाद
दलपतपुर, खानपुर, सरकडा खास ऐसी समिति है, जहां पर करीब छह मीट्रिक खाद 1991-92 से जमा है, जो पूरी तरह से मिट्टी बन चुका है। पाकबाड़ा, लोदीपुर जवाहर, मोहम्मदपुर भगवतपुर, बीजना साधन पर करीब 24 टन खाद पुराना जमा हुआ मिला है। कितना पुराना है, इसका अभी रिकार्ड नहीं मिला है, सुल्तानपुर दोस्त पर तीन मीट्रिक खाद वर्ष 2006 का, हरिया व बहादुरराजपूत पर दस मीट्रिक टन खाद वर्ष 2010 का, कुचावली समिति पर करीब सात मीट्रिक टन खाद वर्ष 2010 से पुराना जमा हुआ प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस खाद का फसल में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस्तेमाल करने पर इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।
-------------------
पुराने 116 मीट्रिक टन खाद की होगी सैंपलिंग
मुरादाबाद जिले में 57 सहकारी समितियां तथा ग्याहर सहकारी संघ है। जांच के बाद जिले की 27 सहकारी समिति व संघों पर करीब 116 मीट्रिक टन पुराना खाद बरामद हुआ है। इसमें यूरिया 98.406 मीट्रिक टन, एनपीके 12.7 मीट्रिक टन व डीएपी 5.3 मीट्रिक टन खाद शामिल है। समितियों पर खाद वर्ष 1991-92 से लेकर 2015 तक का खाद शामिल है।
------------------------
समितियों पर कई साल पुराना खाद जमा मिला है। उसकी जांच कराई जा रही है। कुछ खाद मिट्टी बन चुका है, कुछ खाद जमा हुआ मिला है। जांच के बाद ही खाद को नष्ट कराया जाएगा।
जितेंद्र पाल सिंह, एआरओ सहकारिता विभाग।