फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने घसीटी बाइक, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूूंढापांडे। मूंढापांडे थानक्षेत्र में मंगलवार को हाईवे पर तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार बाइक को दूर तक घसीट कर ले गई।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में दौड़बाग निवासी देवांश मंगलवार को अपनी मां जावित्री को बाइक से लेकर रामपुर जा रहा था। इनकी बाइक मूंढापांडे के भदासना मोड के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे को घायल हो गए।
तेज रफ्तार कार के अगले हिस्से में बाइक फंस गई। कार दूर तक बाइक को घसीटते हुए ले गई। इसके बाद चालक ने बाइक रोक दी। हादसे लोग मौके पर जुटे तो चालक वाहन लॉक कर भाग गया। थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें