फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चंद्र नगर में मंगलवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार के खिलाफ दर्ज किया है।सिविल लाइंस के चंद्रनगर निवासी विपुल की शादी 17 अप्रैल को बिलारी थानाक्षेत्र के खड़ऊवा निवासी शीला (33) के साथ हुई थी। दंपती का साढ़े चार साल का बेटा शार्दुल है। शीला के भाई संजीव ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति विपुल, सास रानी, ननद अंशु और देवर अरुण दहेज के लिए शीला का ताने देते थे। कई बार उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भी पति और उसके परिजनों ने शीला के साथ झगड़ा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शीला की गला घोटकर हत्या की गई है। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें